बीकानेर । कांग्रेस आलाकमान ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर बीकानेर जिले मजबूत राजपूत नेता को बीकानेर कांग्रेस के देहात उपाध्याय के पद से हटा दिया ।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता श्याम सिंह भाटी कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के साथ मंत्री सुमित गोदारा को अपने क्षेत्र की नहर और धार्मिक स्थलों पर विगत दिनों हुई कार्यवाही के संबध में कोलायत के टेचरी फांट पर ज्ञापन देने पहुंचे थे ।
मंत्री के साथ वायरल हुई वीडियो- सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता श्याम सिंह की एक वीडियो वायरल हो रही है । जिसके संबंध में श्री भाटी ने स्पष्टीकर भी दिया था
विडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन अनुशासन के उल्लंघन के मामले में बीकानेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, डोटासरा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है और अनुशासन भंग करने वालों पर किसी भी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
श्याम सिंह भाटी स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेता माने जाते हैं और पूर्व में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इस फैसले के बाद कांग्रेस संगठन के साथ-साथ बीकानेर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। श्याम सिंह भाटी को पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी का खास लोगों में गिना जाता है । बीकानेर जिले सीमावर्ती एरिया में वे बहुत मजबूत नेता है ।
डोटासरा की रैली में सैकड़ों वाहनों के साथ शामिल हुए थे भाटी
बीकानेर जिला मुख्यालय पर विगत दिनों पीबीएम हॉस्पिटल और सीमा के धार्मिक स्थलों पर की गई कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में भारी सैकड़ों वाहनों के साथ शामिल हुए थे और अपनी मजबूत पकड़ को साबित किया था । इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली शामिल हुए थे।