पीबीएम की अव्यवस्था और धार्मिक स्थलों को तोड़ने के विरोध में आज बीकानेर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, डोटासरा व जूली होंगे शामिल

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में चलाया जा रहा ’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ सोमवार को लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। वही बीकानेर जिले के बॉर्डर एरिया में भी धार्मिक स्थलों पर की जा रही कार्यवाही के कांग्रेस विरोध में है ।
विरोध प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चौपदार व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सारीका सिंह जो जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कर्मचारी मैदान में मंगलवार को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा।

प्रभारी चेतन डूडी ने तैयारियों का जायजा लिया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी चेतन डूडी तथा मुस्ताक खान ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल भी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *