सोनिया गांधी,प्रियंका गांधी सहित अन्य नेता रहे रही मौजूद
नई दिल्ली, 29 जून 2026: । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

खरगे कर्नाटक से लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 2020 में पहली बार उच्च सदन में प्रवेश किया था। आज के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खरगे जी को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।
समारोह में प्रमुख उपस्थिति -:
इस अवसर पर कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्वकारी टीम मौजूद रही। कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल ने खरगे जी को बधाई दी।
समारोह में अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे, जिनमें राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता जे.पी. नड्डा सहित कई सांसद शामिल रहे।
मल्लिकार्जुन खरगे, जो कर्नाटक के गुलबर्गा से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रमुख चेहरे रहे हैं। 83 वर्षीय खरगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।