पिछले हफ्ते इन 5 स्टॉक्स ने दिया 70% तक का बंपर रिटर्न, निवेशकों की हुई चांदी

These 5 stocks delivered bumper returns of up to 70% last week, bringing a windfall for investors.

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में हल्की तेजी आई। बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 297.57 अंक या 0.38% बढ़कर 77,100.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 42.9 अंक या 0.17% की बढ़त हुई और यह 24,056 पर बंद हुआ। जहां दोनों प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी भी नहीं चढ़े, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 70.33 फीसदी तक रिटर्न दिया।

Danube Industries Share Price
दानुबे इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 70.33 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 4.92 रुपये से 8.38 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 8.55 फीसदी की उछाल के साथ 8.38 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 76.25 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *