विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सामुदायिक भवन में कमरे, स्नानघर व शौचालय निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

बीकानेर, 26 जून। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने जीनगरों के मोहल्ला स्थित सार्वजनिक सामुदायिक भवन में बने एक कमरे, स्नानघर एवं शौचालय के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह कार्य विधायक निधि कोष से 7.82 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के कार्य तेजी से किया जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में भवन में विकसित यह सुविधा स्थानीय नागरिकों के लिए लाभदायक रहेगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। आमजन इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विधायक ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत और जल तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए सतत कार्य हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में भी अनेक जलदाय विभाग द्वारा अनेक टंकियों का निर्माण करवाया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल की सुविधाओं में वृद्धि की गई है। यहां चिकित्सकों की सेवाओं की वृद्धि से साथ संसाधनों में भी इजाफा हुआ है। शहर की दशकों पुरानी कोटगेट रेलवे फाटक की समस्या अब स्थाई समाधान की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर संकल्पबद्धता से काम कर रही है। आगे भी इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *