August 5, 2025

शाश्वत विधि से निर्मित सार्वभौम पंचांग का विमोचन

बीकानेर 4 अप्रैल – भारतीय सनातन संस्कृति की काल गणना विधि से काशी और पक्षिम बंगाल के विद्वान शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण पंडितों द्वारा रचित शाकद्वीपीय सार्वभौम पंचांग का विमोचन आज छोटी काशी बीकानेर में हुआ।

पंचांग का विमोचन करते हुए आध्यात्मिक उपासना मंदिर संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती कामिनी विमल भोजक ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में पंचांग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और शाकद्वीपीय पंचांग सभी काल गणनाओं के आधार पर निर्मित अपनी विशेष पहचान के साथ कालान्तर से लगातार हर विक्रम संवत की शुरुआत पर निकाला जाता है।

वरिष्ठ समाजसेवी मंदिर प्रन्यास के सदस्य श्री पुरूषोतम सेवक ने पंचांग विमोचन के बाद उसका अध्ययन करते हुए उसकी नव विक्रम संवत के फलादेश को सुनाया।

वरिष्ठ समाजसेवी आर के शर्मा ने बताया कि पंचांग कोलकाता में निर्मित होता है और लगभग भारत वर्ष के सभी पंडितों में वितरण किया जाता है। विमोचन अवसर पर पार्षद श्रीमती अनामिका शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति संपूर्ण विश्व के कल्याण का मार्ग प्रस्तुत करती है।

पंचांग विमोचन कार्यक्रम का संचालन नितिन वत्सस ने किया। विमोचन अवसर पर महेश भोजक, दुर्गादत भोजक, श्रीराम शर्मा, अनिल शर्मा, सुमित शर्मा, पवन सेवक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *