कलेक्ट्रेट पर 30 जून को होगा एतिहासिक घेराव, डोटासरा और जूली भरेंगें हुंकार

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन 16वें दिन भी जारी,

’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ के तहत डोटासरा और जूली द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव को एतिहासिक सफल बनाने के लिए हजारो की तादाद में होगी भीड़

बीकानेर, 26.06.2026। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहा ’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ शुक्रवार को लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत 30 जून को जिला कलेक्ट्रेट के घेराव का ऐलान किया गया है, जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल होंगे।

इस संबंध में शुक्रवार को रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) कार्यालय में आरपीसीसी के पर्यवेक्षक विधायक चेतन डूडी की अध्यक्षता में व शहर प्रभारी मुश्ताक खान के आतिथ्य में आज बीकानेर शहर एवं देहात कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्ट्रेट घेराव को सफल बनाने और हजारों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई तथा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने 30 जून के कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि पीबीएम अस्पताल में लंबे समय से व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट-सीटी स्कैन, गामा जांच, हार्ट मरीजों के उपचार, आरजीएचएस एवं मां योजना के पैकेजों, सीटी स्कैन और एमआरआई टेंडर, मेडिकल कॉलेज के ठेकों, संविदा नर्सिंग भर्ती में भ्रष्टाचार, दवा खरीद घोटाला, ड्रग स्टोर घोटाला, साइकिल स्टैंड और कैंटीन ठेकों सहित कई मामलों में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताएं हुई हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने पीबीएम अस्पताल में सुधार के लिए ’’10 सूत्रीय मांगपत्र’’ जिसमें सीएम मूंधड़ा मेडिसिन विंग और वर्षों से तैयार जनाना (गायनिक) विंग को तत्काल शुरू करने, अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार की आईएएस अधिकारी से जांच कराने, सफाई व्यवस्था मजबूत करने, सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सीटी स्कैन, एमआरआई सहित अन्य जांचों की समयबद्ध व्यवस्था करने, बंद पड़े चिकित्सा उपकरणों को चालू कराने, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, चिकित्सकीय लापरवाही के मामलों में पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने तथा मरीजों और उनके परिजनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग शामिल है।

पर्यवेक्षक विधायक चेतन डूडी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सता में आई है तब से केवल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ही अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की समस्या नहीं हैं बल्कि सम्पूर्ण राजस्थान के बड़े अस्पतालों में व्याप्क स्तर पर अव्यवस्थाएं और भ्रष्टाचार व्याप्त हैं, जिसके कारण आम जनता परेशान है। जब कोई सुधार की अवाज उठाते है तो तानाशाही रवैया अपनाते हुए पुलिस से लाठी चार्ज करवाते हैं। इससे साफ जाहिर है कि राज्य सरकार के मंत्री और प्रशासन अस्पतालों के माध्यम से जमकर धन लूट रहें हैं। इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आमजनहित को मध्यनजर रखते हुए इसे राज्यव्यापी आंदोलन बनाने का निर्णय लिया हैं। जिसकी शुरूआत हम बीकानेर से कर रहे हैं।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, भंवरसिंह भाटी, मंगलाराम गोदारा, डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, यशपाल गहलोत, मोडाराम मेघवाल, भंवर कूकणा, कमल कल्ला, विक्रम स्वामी, गजेन्द्रसिंह सांखला, मनीष पुरोहित, (नटसा) डॉ. प्रीति मेघवाल, श्रीकृष्ण गोदारा, कॉमरेड हनुमान चौधरी, श्रीराम भादू, चेतना चौधरी, आनन्दसिंह सोढ़ा, गजानन्द शर्मा, अम्बाराम इणखिया, अर्जुनराम कूकणा, शलीना खां, प्रभुराम बाना, मनोज किराडू, सुभाष स्वामी, सुमित वल्लभ कोचर, अजय गोदारा, मोहनराम लीलड़, प्रफुल्ल हटीला, ओमप्रकाश शर्मा, पूनमचन्द भाम्भू, जगदीश शर्मा, आनन्दकुमार जोशी, जयकिशन गहलोत, कानाराम कूकणा, मुमताज शेख, नितिन वत्सस, किशनलाल सियाग, विजयसिंह शेखावत, अभिषेकसिंह शेखावत, अमरीकसिंह, हजारीमल देवड़ा, राधेश्याम पारीक, कमल गोयल, भीखाराम मेघवाल, राजेश पूनियां, सफी खां, रामस्वरूप गोदारा, गोपालराम कस्वां, भगवानसिंह, भंवरलाल, जगराम, श्यामसिंह, श्यामलाल, मालुसिंह, शेरसिंह सरपंच, गोवर्धन खिलेरी, अजय धून्धवाल, हाजिर खां, दिनेश मीणा, रेवन्तराम कूकणा, रामेश्वरलाल जाखड़, ओमप्रकाश सेन, रविन्द्र कस्वां, जियाराम पूनियां, मनोज, माणक दास, गोपाल जाखड, महेन्द्रदान चारण, सतपाल कुमावत, रामसिंह मेघवाल, केदामल कठातला, गंगाराम डूडी, रामनाथ आचार्य, हरिप्रकाश वाल्मीकि, सीताराम डूडी, भैराराम गोदारा, महेन्द्र देवडा, अरविन्द, मनोज चौधरी, करणीसिंह राजपुरोहित, रविकान्त वाल्मीकि, रईस अली, अरूण व्यास, जयदीपसिंह जावा, धनपत चायल, अनिल सियोता, याकूब अली, जावेद, ओमप्रकाश मेघवाल, पृथ्वीराज मेघवाल, शंकर गहलोेत, नवीन जांगीड, अर्चना नागल, कामेश्वर प्रताप सिंह, गोपाल चौधरी, गौरीशंकर गहलोत, लक्ष्मणराम, नन्दलाल, विमल भाटी, सुरेन्द्र डोटासरा, श्रवणकुमार रामावत, ताहिर हसन, पन्नाराम नायक, ईमरताराम नायक, मनोज नायक, पाबुराम नायक, संदीप कुमार, विजय कुमार, बाबूलाल धोलखेडिया, ओमप्रकाश कडेला, मो. शब्बीर, सागरमल कुमावत, खेराज चौधरी, पदमाराम ज्याणी, मो. अली सुलेमानी, मो. इस्माइल खिलजी, जयदयाल शर्मा, मो. अकरम, प्रेम बैरड़, रामनिवास तर्ड, प्रेमप्रकाश सारण, सादिक हुसैन, धर्मचन्द चौधरी, मो. रमजान रंगरेज, श्यामकुमार तंवर, रामकुमार मूण्ड, एजाज अहमद पठान, शिवप्रकाश सारस्वत, मो. आरिफ भुट्टा, अब्दुल रहमान, सत्येन्द्र राठी, भंवरलाल सारण, गौरीशंकर नाई, राकेश कुमार जैन, सुशीलकुमार गोदारा, यूनीश अली, विनयकुमार आचार्य, चेतनराम, कन्हैयालाल जोशी, अशोक जोशी, मुकेश जोशी, विकास घरट, प्रेमजोशी, अशोक प्रेमी, अभिषेक मेघवाल, रितेश शर्मा, अतूल परीहार, कैलाश गहलोत, खेमाराम मेघवाल, एड. संजय गोयल, तोलाराम सिहाग, धनपत चायल, अब्दुल सत्तार, योगेश कुमार वाल्मीकि, राधाकिशन सुथार, रामनिवास, सहीराम, शंकरलाल, मालाराम, रामेश्वरलाल गोदारा, हेमन्तसिंह यादव, सुखदेव नाथ, नन्दराम गोदारा, धनाराम ज्याणी, अमित चांवरिया, प्रेमरतन जोशी, मो. आसिफ, राजकुमार हटीला, माणकचन्द वाल्मीकि, खींयाराम सियाग, आशाराम सियाग, हिमताराम राहड, श्रवणराम सियाग, राजूराम गोदारा, ख्यालीराम सुथार, विकास चौधरी, रामस्वरूप गोदारा, शिवलाल, मनोजकुमार, अर्जुनराम, अशोक आचार्य, कैलाश पूनिया, जगदीश, रघुवीर चौधरी, लेखराम धतरवाल, भैरूलाल, ओमप्रकाश कस्वां, शिवराज गोदारा, सुशील सुथार, राकेश मोदी, भंवरलाल जाट, पन्नाराम गोदारा, मुस्ताक खां, राजेन्द्र मेघवाल, आशादेवी स्वामी, सीताराम नायक, नन्दलाल, भागीरथ सारण, रामनारायण सारण, एड. जगदीश शर्मा, राजकुमार देवड़ा, उम्मेदसिंह, आनन्द जोशी, विजेन्द्रसिंह बिदावत, हनुमानाराम, पप्पू गुजर आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *