July 31, 2025

मुंबई। मुंबई की प्रसिद्ध लीलावती अस्पताल में 1,500 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। अस्पताल का संचालन करने वाले चैरिटेबल ट्रस्ट ने पूर्व ट्रस्टियों और उनसे जुड़े लोगों पर घोटाले का आरोप लगाया है। बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें वित्तीय हेराफेरी के साथ काले जादू को लेकर भी शिकायत दर्ज हुई है।

स्थायी ट्रस्टी प्रशांत मेहता ने कहा कि जो भी जानकारी हमारी तरफ से दी गई है वो हमारे द्वारा ऑडिट किए जाने पर मिली है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है।

उनका कहना है कि हम लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो भी घोटाला सामने आया है वह वह हमारे लिए ही नहीं मरीजों के साथ भी विश्वासघात है।

उन्होंने बताया कि पूर्व ट्रस्टियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तीन से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं।

इन व्यक्तियों के खिलाफ चौथी कार्यवाही अब मजिस्ट्रेट के समक्ष लंबित है, जो काले जादू और गुप्त प्रथाओं के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज हमारी शिकायत पर आधारित है।

मेहता ने बताया है कि अस्पताल के परिसर में मानव बाल मिले हैं और सात खोपड़ी वाले सात से ज्यादा कलश भी मिले हैं। इसके लिए महाराष्ट्र एंटी ब्लैक मैजिक एक्ट के तह मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी ही नहीं है, यहां इलाज के लिए भी देश भर से लोग आते हैं। देश के बड़े अस्पताल और हेल्थ केयर इन्फ्रास्टक्चर के मामले में भी मुंबई को अच्छा नाम माना जाता है। लेकिन हाल ही में मुंबई का जानामाना अस्पताल लीलावती में घोटाले का मामला सामने आया तो न केवल संगठन की साख को प्रभावित कर रहा है, वहीं इसके संचालन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *