
बीकानेर, 17 अप्रैल । एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूर्व की भांति बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) से छोटे और मझले समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापन उपलब्ध कराए जाएं।
साथ ही आवासीय प्लॉट आवंटित करने की पुरानी व्यवस्था को पुनः बहाल किया जाए और वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटित करावे ।
पत्रकारों ने बताया कि छोटे समाचार पत्रों को पूर्व नगर विकास न्यास से रोस्टर बनकर निविदा और नीलामी के विज्ञापन मिलते थे । जिसे बंद कर दिया गया है। इसे दोबारा शुरू करने से स्थानीय पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी और छोटे-मध्यम समाचार पत्रों का संचालन आसान होगा।
मुलाकात के दौरान बीकानेर शहर की कुछ प्रमुख समस्याओं पर भी कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया गया।
जिला कलेक्टर ने पत्रकारों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान पीयूष पुरोहित,बाबूसिंह कच्छावा
अध्यक्ष गिरीराज हर्ष,वासुदेव व्यास,निर्देश व्यास और अशोक देश प्रेमी, विकास सहित अन्य पत्रकार शामिल थे ।।