August 1, 2025
FILE PHOTO

जयपुर, 7 मार्च 2025। भाजपा मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के अनुसार भाजपा मीडिया विभाग की ओर से 8 मार्च शनिवार को प्रदेश कार्यालय में फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। फागोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक विक्रम सैनी ने बताया कि शनिवार शाम 4 से 6 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में फतेहपुर शेखावाटी की प्रसिद्ध चंग टोली द्वारा होली की धमाल, गीदड़ नृत्य व मेहरी नृत्य की प्रस्तुति के साथ फूलों की होली खेली जाएगी।

फागोत्सव कार्यक्रम संयोजक विक्रम सैनी ने बताया कि फागोत्सव में भाजपा प्रदेश मंत्री ​पिकेंश पोरवाल, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना, मीडिया विभाग के सह संयोजक पंकज मीणा, अरविंद यादव, मेहराज चौधरी सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *