बीकानेर  के 4 बीजेपी विधायक एकजुट,शासन सचिवालय कार्यों की सूची देते है एक साथ 

जयपुर । शासन सचिवालय में बीकानेर जिले के 4 बीजेपी विधायकों को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सामूहिक प्रयास करते मंगलवार को देखा गया । 

इन विधायकों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी से मुलाकात की । वे चिकित्सा मंत्री और चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव से भी मिले । विधायको ने अपने-अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं का निस्तारण करने की मांग रखी। 

उप मुख्यमंत्री से मुलाकात में  क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की । मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। 

विधायकों ने मंत्रियों से इन मुद्दों पर प्रभावी पहल करने का आग्रह किया। इस सामूहिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल विधायक थे—

  • खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल
  • श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत
  • कोलायत विधायक अंशुमान भाटी
  • बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास

विधायक जेठानंद व्यास ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा:
“हम सभी ने मिलकर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र निराकरण, पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों को गति देने हेतु माननीय मंत्रियों से प्रभावी पहल करने का आग्रह किया। क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव संकल्पित हैं।”

विधायकों ने बैठक को सकारात्मक बताया और उम्मीद जताई कि शासन स्तर पर इन मुद्दों पर जल्द कार्रवाई होगी, जिससे बीकानेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी पकड़ सकें।

 यह सामूहिक प्रयास क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने और विकास को गति प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *